Tuesday, 15 September 2026 | 1:02 PM
भारत

यूपी ही नहीं महाराष्ट्र में भी दम दिखाएंगे अखिलेश यादव, ओवैसी के गढ़ में रखी सभा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 18 अक्तूबर से महाराष्ट्र के मोर्चे पर सक्रिय होंगे। वह महाराष्ट्र में मालेगांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद अगले दिन 19 अक्तूबर को वह धुले में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इंडिया गठबंधन के घटक दल के तौर पर समाजवादी पार्टी (सप
Share:
यूपी ही नहीं महाराष्ट्र में भी दम दिखाएंगे अखिलेश यादव, ओवैसी के गढ़ में रखी सभा
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 18 अक्तूबर से महाराष्ट्र के मोर्चे पर सक्रिय होंगे। वह महाराष्ट्र में मालेगांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद अगले दिन 19 अक्तूबर को वह धुले में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इंडिया गठबंधन के घटक दल के तौर पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने महाराष्ट्र में अपने विस्तार और सम्मानजनक सीटें हासिल करने को लेकर रणनीति बनाई है। अखिलेश यादव के पहले दौरे को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनावों में अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा ने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सीटें जीती थीं।