Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर में अखिलेश यादव ने केंद्र पर साधा निशाना

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को दोपहर लगभग 1.45 बजे श्रीराम पीजी कालेज आदमपुर निगोह पहुंचे। जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री व पार्टी के कद्दावर नेता रहे पारसनाथ यादव के जयंती समारोह में शामिल होने के बाद उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जयंती समारोह को संबोधित करते हुए
Share:
जौनपुर में अखिलेश यादव ने  केंद्र पर साधा निशाना
Read in your preferred language.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को दोपहर लगभग 1.45 बजे श्रीराम पीजी कालेज आदमपुर निगोह पहुंचे। जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री व पार्टी के कद्दावर नेता रहे पारसनाथ यादव के जयंती समारोह में शामिल होने के बाद उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि स्वर्गीय पारसनाथ यादव सपा के संस्थापक दल के सदस्य और पूर्वांचल की कद्दावर बहादुर व साहसी नेता थे।

वहीं देश भर में कोरोना वैक्‍सीन पहुंचाने को लेकर सरकार की मुहिम पर भी उन्‍होंने मंच से निशाना साधा। कोरोना वैक्सीन के बारे में कहा कि यह गरीबों को कब लगेगी, मुफ्त या पैसा से लगेगी यह बात सरकार बताए। महामारी में परदेश से लाने के लिए सरकार कुछ नहीं किया।

सवांददाता: दिनेश कहार