Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
भारत

अखिलेश यादव ने किनारे लगा दिया, ओपी राजभर ने आजम खान को लेकर किया बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर आए दिन चर्चाओं में रहते हैं। ओपी राजभर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार सुभासपा मुखिया ने सपा के कद्दावर नेता आजम खान को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोल दिया है। राजभर ने कहा कि आजम
Share:
अखिलेश यादव ने किनारे लगा दिया, ओपी राजभर ने आजम खान को लेकर किया बड़ा खुलासा
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर आए दिन चर्चाओं में रहते हैं। ओपी राजभर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार सुभासपा मुखिया ने सपा के कद्दावर नेता आजम खान को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोल दिया है। राजभर ने कहा कि आजम खान की आज की स्थिति के लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है। साथ ही अखिलेश यादव पर आजम खान को किनारे लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने मुझे आजम खान से मिलने सीतापुर जाने से मना कर दिया था। दरअसल सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री आजम खान लंबे समय से जेल में बंद हैं। सपा नेता के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है। इसी बीच गुरुवार को योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर आजम खान के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर पहुंचे थे। जहां राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। ओपी राजभर ने कहा कि आजम खान जिस मामले में जेल में हैं उस मामले में सपा ने उनको फंसाया है। सपा ने अगर कानून के दायरे में रहकर काम किया होता तो आज आजम खान जेल में नहीं होते।