Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
भारत

अखिलेश यादव बोले- भाजपा लोकतंत्र विरोधी, निवेश के लिए एमओयू में किया बड़ा फर्जीवाड़ा

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाती है। धमकी और अवैध कार्रवाई करती है। अखिलेश यादव बुधवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे-
Share:
अखिलेश यादव बोले- भाजपा लोकतंत्र विरोधी, निवेश के लिए एमओयू में किया बड़ा फर्जीवाड़ा
Read in your preferred language.

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाती है। धमकी और अवैध कार्रवाई करती है। अखिलेश यादव बुधवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे 2027 का विधानसभा चुनाव निकट आता जा रहा है, वैसे-वैसे भाजपा नेतृत्व बौखला रहा है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग खेती, किसानी और अन्य सकारात्मक कार्यों के लिए करना चाहिए था, लेकिन भाजपा इसका प्रयोग विपक्ष के खिलाफ करती है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि एआई की एक कंपनी 2025 में बनी और 2026 में उससे 25 हजार करोड़ का एमओयू हो गया। इसके निदेशकों की कोई वैल्यू नहीं है। कहां से आकर इतना बड़ा एमओयू कर लिया। यूपी में इसके पहले भी इसी तरह के फर्जी एमओयू पकड़े गए थे। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है।