Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
भारत

अखिलेश यादव बोले- लंबी लड़ाई लड़ने जा रहा पीडीए, उपचुनाव में सभी सीटें हारेगी बीजेपी

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहा है। पीडीए सबको साथ लेकर चलने का काम करेगा। भाजपा विधानसभा उपचुनाव में सभी दस सीटें हारेगी। इसके बाद भाजपा विधानसभा का चुनाव भी हारेगी और इनकी कुर्सी छिनना तय है। अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा हार से डरी हुई
Share:
अखिलेश यादव बोले- लंबी लड़ाई लड़ने जा रहा पीडीए, उपचुनाव में सभी सीटें हारेगी बीजेपी
Read in your preferred language.

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहा है। पीडीए सबको साथ लेकर चलने का काम करेगा। भाजपा विधानसभा उपचुनाव में सभी दस सीटें हारेगी। इसके बाद भाजपा विधानसभा का चुनाव भी हारेगी और इनकी कुर्सी छिनना तय है। अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है। ये बीएलओ को हटा रहे हैं। जाति के आधार पर बीएलओ की तैनाती हो रही है। जाति के आधार पर एसडीएम और अन्य अफसर तैनात हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। थाने और तहसील से लेकर हर स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। उनका भविष्य अंधकारमय है।