Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

उपचुनाव पर बोले अखिलेश यादव- गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के जगह-जगह पोस्टर लगाएंगे

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं। जो अधिकारी गड़बड़ करेंगे हम उनकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे और जगह-जगह उनके पोस्टर लगा दें
Share:
उपचुनाव पर बोले अखिलेश यादव- गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के जगह-जगह पोस्टर लगाएंगे
Read in your preferred language.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं। जो अधिकारी गड़बड़ करेंगे हम उनकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे और जगह-जगह उनके पोस्टर लगा देंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिला सिपाही के साथ हुए दुष्कर्म के मामले पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस दबाव में काम कर रही है। भाजपा ने पुलिस पर हथकड़ी लगा दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है। उपचुनाव मिलकर लड़ेंगे। भाजपा कितना भी जोर लगा ले लेकिन पीडीए एकजुट रहेगा। उन्होंने एक साल में यूपी में गरीबी दूर करने के भाजपा के दावे पर कहा कि एक साल में तो सरकार ही चली जाएगी।