Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
भारत

अखिलेश यादव बोले- भाजपा के पास किसानों और नौजवानों का नहीं कोई हल; बीजेपी कार्यकर्ता बन चुकी पुलिस

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर पार्टियां अपना-अपना जोर लगा रही हैं। सत्तासीन भाजपा अपनी साख बचाने को तो विपक्षी गठबंधन अपनी धाक दिखाने को मैदान में डटा हुआ है। इसी बीच शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया। किसानों का शोषण से लेकर कान
Share:
अखिलेश यादव बोले- भाजपा के पास किसानों और नौजवानों का नहीं कोई हल; बीजेपी कार्यकर्ता बन चुकी पुलिस
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर पार्टियां अपना-अपना जोर लगा रही हैं। सत्तासीन भाजपा अपनी साख बचाने को तो विपक्षी गठबंधन अपनी धाक दिखाने को मैदान में डटा हुआ है। इसी बीच शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया। किसानों का शोषण से लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

इस दौरान सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार की नकारात्मक कार्य प्रणाली से उत्तर प्रदेश की छवि खराब हो रही है। उत्तर प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में झूठ और लूट के अलावा कुछ नहीं है। किसानों, नौजवानों की समस्याओं का इस सरकार के पास कोई हल नहीं है। उन्होंने विशेषकर पुलिस की कार्य प्रणाली को निशाने पर लिया। कहा कि पुलिस का राजनीतिकरण कर दिया गया है। अब पुलिस-प्रशासन जनता के लिए नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने निवेश के नाम पर दिखावा किया। लेकिन, आज तक कहीं भी, किसी भी क्षेत्र में निवेश नहीं आ रहा है।