Monday, 14 September 2026 | 11:14 PM
भारत

अखिलेश यादव ने दोनों डिप्टी सीएम को दिया खुला ऑफर; बोले- अपने 100 विधायक लेकर आओ, सीएम बन जाओ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया है। गोरखपुर में इलाज के दौरान कथित लापरवाही से 19 लोगों की आंखों की रोशनी जाने की घटना पर योगी सरकार को घेरते हुए, अखिलेश ने बीजेपी के भीतर जारी कथित अंतर्क
Share:
अखिलेश यादव ने दोनों डिप्टी सीएम को दिया खुला ऑफर; बोले- अपने 100 विधायक लेकर आओ, सीएम बन जाओ
Read in your preferred language.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया है। गोरखपुर में इलाज के दौरान कथित लापरवाही से 19 लोगों की आंखों की रोशनी जाने की घटना पर योगी सरकार को घेरते हुए, अखिलेश ने बीजेपी के भीतर जारी कथित अंतर्कलह पर तीखा तंज कसा है

अखिलेश यादव ने पुरानी पेशकश को दोहराते हुए कहा, "हम अपना ऑफर फिर से दोहराते हैं—100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ। जो 100 विधायक साथ लाएगा, वह एक हफ्ते के लिए मुख्यमंत्री बनेगा।" उन्होंने संभवतः एक सप्ताह की बात इसलिए कही क्योंकि सीएम चार दिन के टूर पर जापान जा रहे हैं।