Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी अराजकता पैदा करना चाहती है. उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि आज दिन दहाड़ों लोगों की हत्याए हो रही
Share:
अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा दावा
Read in your preferred language.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी अराजकता पैदा करना चाहती है. उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि आज दिन दहाड़ों लोगों की हत्याए हो रही हैं.

अखिलेश यादव ने बुधवार को विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्तोओं से बात करते हुए BJP पर जोरदार हमला किया और कहा कि बीजेपी का चरित्र अलोकतांत्रिक है. इसका आचरण अधिनायकवादी है, BJP भारतीय संविधान के लिए चुनौती बन गई है. यह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अराजकता पैदा करना चाहती है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि BJP सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला है. हर कार्य में लूट है, कानून-व्यवस्था ध्वस्त है. दिनदहाड़े हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल है. BJP के नेता और कार्यकर्ता खुद अराजकता पर उतारू हैं. जिलों-जिलों में सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं. इस सरकार ने जनता के हित और प्रदेश के विकास के लिए कोई काम नहीं किया.

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने यूपी को विकास का विजन दिया. प्रदेश में एक्सप्रेसवे बनाए, शहरों में मेट्रो रेल चलाई. अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम और पार्क बनाए और महिला सुरक्षा के लिए 1090 सेवा शुरू की.

उन्होंने कहा कि बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन BJP सरकार ने आठ साल के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया. BJP नकारात्मक राजनीति करती है, विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने के लिए अभियान चलाती है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्दोषों पर फर्जी मुकदमे लगाकर प्रताड़ित और परेशान कराती है. प्रदेश के गोशालाओं में गायों की दुर्दशा है, सरकार बताए कि गोशालाओं में गायों की संख्या कितनी है. सरकार बताए कि उसने गोशालाओं को कितना बजट दिया?