Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, बोले- सादर विदाई! सम्मान सहित विदा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा में जेवर एयरपोर्ट का उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में देश के सबसे ज्यादा एयरपोर्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में नोएडा प्रदेश के विकास का इंजन बन गया है जबकि सपा
Share:
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, बोले- सादर विदाई! सम्मान सहित विदा करेंगे
Read in your preferred language.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा में जेवर एयरपोर्ट का उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में देश के सबसे ज्यादा एयरपोर्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में नोएडा प्रदेश के विकास का इंजन बन गया है जबकि सपा सरकार ने इसे लूट का एटीएम बना रखा था। इस पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने एक्स पर बयान दिया कि हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे। जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है। जब हार साक्षात् दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है, न ही अपने कथन पर नियंत्रण। उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा। सादर विदाई!