Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
भारत

अखिलेश यादव ने बजट को बताया 'भाजपाई बजट', बोले- न जनता का जिक्र न उनकी फिक्र

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) को केंद्रीय बजट पेश किया. इस आम बजट को लेकर विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया है. इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने केंद्रीय बजट को 'भाजपाई बजट' करार दे दिया है. अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इसमें न ज
Share:
अखिलेश यादव ने बजट को बताया 'भाजपाई बजट', बोले- न जनता का जिक्र न उनकी फिक्र
Read in your preferred language.

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) को केंद्रीय बजट पेश किया. इस आम बजट को लेकर विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया है. इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

उन्होंने केंद्रीय बजट को 'भाजपाई बजट' करार दे दिया है. अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इसमें न जनता की जिक्र है न उनकी फिक्र है. इसके साथ ही सपा चीफ ने बजट के प्रमुख बिंदुओं को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा है.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने अपने 'एक्स' अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमने तो पहले ही कहा था सवाल ये नहीं है कि शेयर बाजार रविवार को खुलेगा, सवाल ये है कि और कितना गिरेगा. उन्होंने आगे लिखा कि जब भाजपा सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, तो उसके बजट से क्या होगी.

हम तो भाजपा के हर बजट को 1/20 (एक बंटे बीस) का बजट मानते हैं क्योंकि वो 5% लोगों के लिए होता है. अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा का बजट, अपने कमीशन और अपने लोगों को सेट करने का बजट होता है. भाजपा का बजट, भाजपाई भ्रष्टाचार की अदृश्य खाता-बही होता है.