Tuesday, 15 September 2026 | 3:52 AM
भारत

जयपुर में अखिलेश बोले- कई अफसर यूपी का पैसा लूटकर राजस्थान में इन्वेस्ट कर रहे

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को जयपुर पहुंचकर राजस्थान के अफसरों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में कई अफसर लूट में लगे हैं। इसमें राजस्थान के भी कई अधिकारी हैं। सुनने में आ रहा है यूपी से कमा कर राजस्थान में इन्वेस्ट कर रहे हैं। सोचिए, यूपी का पैसा राजस्थान में इन्वेस्
Share:
जयपुर में अखिलेश बोले- कई अफसर यूपी का पैसा लूटकर राजस्थान में इन्वेस्ट कर रहे
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को जयपुर पहुंचकर राजस्थान के अफसरों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में कई अफसर लूट में लगे हैं। इसमें राजस्थान के भी कई अधिकारी हैं। सुनने में आ रहा है यूपी से कमा कर राजस्थान में इन्वेस्ट कर रहे हैं। सोचिए, यूपी का पैसा राजस्थान में इन्वेस्ट हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि हम ऐसे अफसरों की लिस्ट भी बनाएंगे और आपसे भी मदद मांगेंगे कि ऐसे अधिकारियों के बारे में में जानते होंगे। हमारी मदद जरूर करना। अडाणी मामले को लेकर अखिलेश ने कहा कि यह लंबी लड़ाई है, चलती रहेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र को सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। बीजेपी को पता था कि उपचुनाव में यूपी में की सभी सीटें हार रहे हैं। 9 की 9 सीट हार रहे हैं। गिनती में ये सभी सीटें हार जाते। इसलिए पूरी सरकार वोट लूटने में लगी हुई थी। डीएम, एसपी, कमिश्नर सब इसमें लगे थे। महिलाओं को पिस्टल दिखाकर रोकने वाला इंस्पेक्टर रिश्वत ले चुका था। यूपी पुलिस के कुछ अधिकारी राजस्थान में पकड़े गए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार में नए तरह से लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है कि आप वोट डालने नहीं जा सकते। पुलिस ने पिस्टल दिखाकर महिलाओं को वोट डालने से रोका, क्या आप महिलाओं को वोट करने से राकेंगे? मैं उन बहादुर महिलाओं को बधाई देना चाहता हूं उन्होंने साहस दिखाया। वो गोली और इंस्पेक्टर से नहीं डरे। वो इंस्पेक्टर ऐसा है, जिसने अभी कुछ दिन पहले रिश्वत ली थी। रिश्वत में लिए एक लाख रुपए वापस हुए हैं, अभी सुनने में आया है। कुछ पुलिस वाले राजस्थान में पकड़े गए थे, यूपी पुलिस के कुछ अधिकारी राजस्थान में पकड़े गए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि कैमरा झूठ नहीं बोल सकता, हम पर और आप पर दबाव हो सकता है, लेकिन आपका कैमरा देखेगा तो सच दिखाएगा, कैमरा तो नहीं झूठ बोल सकता।