Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 AM
भारत

सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. इसी क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार (22 मार्च) को महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कई ऐलान किए. लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय सभागार में महिलाओं का सम्मान भी किया गया. इस दौरान अखिलेश यादव ने भर
Share:
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश ने किया ऐलान
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. इसी क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार (22 मार्च) को महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कई ऐलान किए. लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय सभागार में महिलाओं का सम्मान भी किया गया. इस दौरान अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर 2027 में समाजवादी सरकार आएगी तो महिलाओं को 40 हजार रुपये पेंशन देंगे.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ''फसल बदलनी है तो बीज बदलने होंगे. स्त्री के प्रति जब मूलभूत मानसिक बीज बदलेंगे तभी उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा. इसी संदर्भ में ‘मालती देवी-मूर्ति देवी महिला सम्मान समारोह’ के माध्यम से हमने उन महिलाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने का प्रयास करा है जिनकी प्रतिभा, हिम्मत और सद्प्रयासों से नारी का सशक्त रूप उभर कर आया है.''