Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
भारत

अखि‍लेश ने भाजपा पर लगाया पीडीए विरोधी होने का आरोप, कहा- हर स्तर पर सरकार करती है भेदभाव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार घोर पीडीए विरोधी है। हर स्तर पर भेदभाव करती है। मुख्यमंत्री और भाजपाई पीडीए से नफरत करते है। हाईकोर्ट का निर्णय आने के बाद भी 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े और दलित वर्ग के अभ्यर्थियों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है। सपा मुखिया ने रविवार क
Share:
अखि‍लेश ने भाजपा पर लगाया पीडीए विरोधी होने का आरोप, कहा- हर स्तर पर सरकार करती है भेदभाव
Read in your preferred language.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार घोर पीडीए विरोधी है। हर स्तर पर भेदभाव करती है। मुख्यमंत्री और भाजपाई पीडीए से नफरत करते है। हाईकोर्ट का निर्णय आने के बाद भी 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े और दलित वर्ग के अभ्यर्थियों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है।

सपा मुखिया ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर शासन सत्ता में ऊपर से लेकर नीचे तक पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय और भेदभाव हो रहा है। भाजपा की सात वर्ष की सरकार में नौकरियों में पीडीए का आरक्षण छीना गया है। निर्दोषों पर मुकदमे लगवाए गए, फर्जी एनकाउंटर कराए गए और जेलों में डाल कर प्रताड़ित किया गया। लोकसभा चुनाव में पीडीए की एकजुटता से सपा को ताकत मिली है। सपा गरीब, निर्दोष व बेकसूरों के साथ खड़ी है। हर अन्याय और जुल्म का विरोध करेगी।