Monday, 14 September 2026 | 8:37 PM
Entertainment

अजय देवगन ने मां वीना को बताया अपनी लाइफ की 'शक्ति'

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी मां वीना देवगन के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारी पोस्ट शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो डाली जिसमें वो अपनी मां और पत्नी काजोल के साथ नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ अजय ने लिखा कि उनकी जिंदगी की असली 'शक्ति' उनकी मां हैं और वो आज जो भी हैं उनकी वजह से ही हैं.
Share:
अजय देवगन ने मां वीना को बताया अपनी लाइफ की 'शक्ति'
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी मां वीना देवगन के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारी पोस्ट शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो डाली जिसमें वो अपनी मां और पत्नी काजोल के साथ नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ अजय ने लिखा कि उनकी जिंदगी की असली 'शक्ति' उनकी मां हैं और वो आज जो भी हैं उनकी वजह से ही हैं. उनका ये मैसेज काफी इमोशनल था.इस पोस्ट पर फैंस ने भी कमेंट में उनकी मां को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी है.


अजय देवगन वैसे तो कम बोलने वाले स्टार माने जाते हैं लेकिन जब बात परिवार की आती है तो वो खुलकर अपना प्यार जाहिर करते हैं. मां के लिए लिखा गया उनका नोट साफ दिखाता है कि उनके लिए परिवार सबसे पहले है. इंडस्ट्री में इतने सालों से काम करते हुए उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन हर मुश्किल वक्त में उनका परिवार उनके साथ खड़ा रहा है. यही वजह है कि वो अपनी कामयाबी का क्रेडिट अक्सर घरवालों को देते हैं.