Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
मनोरंजन

धुरंधर' देख रहमान डकैत की फैन हुईं स्मृति ईरानी, कहा- दे दो ऑस्कर

फिल्म 'धुरंधर' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वहीं, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सभी के खूब तारीफ हो
Share:
धुरंधर' देख रहमान डकैत की फैन हुईं स्मृति ईरानी, कहा- दे दो ऑस्कर
Read in your preferred language.

फिल्म 'धुरंधर' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वहीं, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सभी के खूब तारीफ हो रही है, मगर अक्षय खन्ना ने महफिल लूट ली है। हाल ही में स्मृति ईरानी ने उनकी तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया है। अभिनेत्री और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी ने आज सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म 'तीस मार खान' का एक क्लिप साझा किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अक्षय खन्ना दोनों नजर आए थे। स्मृति ने जो क्लिप शेयर किया है, अक्षय कुमार उसमें अक्षय खन्ना की तरफ देखते हुए कहते हैं, 'वो रहा मेरा सुपरस्टार, मेरा ऑस्कर'।

स्मृति ईरानी ने इसके साथ लिखा है, 'जब अक्षय खन्ना सभी उम्मीदों पर खरे उतर गए हैं तो आप भी जोर-जोर से चिल्लाना चाहते हैं, 'दे दो ऑस्कर'। उन्होंने इसके साथ हैशटैग में फिल्म 'धुरंधर' का नाम लिखा है'। स्मृति ईरानी के इस पोस्ट से समझा जा सकता है कि फिल्म में उन्हें अक्षय खन्ना का काम किस कदर पसंद आया है। बता दें कि इससे पहले भी वे फिल्म देखने के बाद पूरी टीम की तारीफ कर चुकी हैं।