Tuesday, 15 September 2026 | 1:29 AM
मनोरंजन

सिर के बालों के बाद अभिनेत्री हिना खान की अब झड़ी पलकें भी, कैंसर के दर्द से जूझ रहीं एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल मैसेज

एक्ट्रेस हिना खान आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट शेयर करती रहती हैं। उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर (Hina Khan Cancer) है। जब से एक्ट्रेस ने फैंस के साथ इस बात को शेयर किया है कि वह कैंसर से जूझ रही हैं, उनके चाहने वाले हर दिन इस बात की कामना करते हैं कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द पूरी तरह स
Share:
सिर के बालों के बाद अभिनेत्री हिना खान की अब झड़ी पलकें भी, कैंसर के दर्द से जूझ रहीं एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
Read in your preferred language.

एक्ट्रेस हिना खान आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट शेयर करती रहती हैं। उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर (Hina Khan Cancer) है। जब से एक्ट्रेस ने फैंस के साथ इस बात को शेयर किया है कि वह कैंसर से जूझ रही हैं, उनके चाहने वाले हर दिन इस बात की कामना करते हैं कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द पूरी तरह से रिकवर कर लें।

हिना खान ने कुछ दिन पहले ही एक पोस्ट के जरिये बताया था कि उन्हें न्यूरोपैथिक पेन है। इस कारण उनका एक ही समय पर कुछ मिनटों के लिए भी खड़े रहना मुश्किल हो गया है। वहीं, अब एक्ट्रेस ने एक अन्य पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी सिर्फ एक पलक बाकी रह गई है। हिना खान ने इसकी फोटो भी शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपनी आंखों की सेल्फी पोस्ट कर दिखाया है कि सिर्फ एक पलक बची है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ये पलकें जो मेरी आंखों का हिस्सा थीं, जो मेरी आंखों को खूबसूरत बनाती थीं…और अब मेरी एक आईलैश बची है, जो बाकी पलकों से थोड़ी ज्यादा हिम्मती निकली क्योंकि यह अब तक बची हुई है। मैं अपनी कीमोथेरैपी सेशन के आखिरी पड़ाव पर हूं और मेरी यह आखिरी पलक मेरी मोटिवेशन है। हम इस कठिन समय को भी पार कर ले जाएंगे।' एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा समय से नकली पलकें नहीं लगाई हैं, लेकिन अब इन कारणों से शूट के लिए उन्हें ऐसा करना पड़ता है।