Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
Entertainment

संन्यासी बनने के बाद ममता कुलकर्णी ने की ग्लैमरस वर्ल्ड में वापसी

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली ममता कुलकर्णी ने कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूरी बना रखी है. हालांकि, ग्लैमरस वर्ल्ड से दूर होने के बाद भी वो चर्चा में बनी रहती हैं. सबसे ज्यादा तो ममता 2025 में हुए महाकुंभ से चर्चा में आई थीं. इसी बीच एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बड़ी खूसखबरी साम
Share:
संन्यासी बनने के बाद ममता कुलकर्णी ने की ग्लैमरस वर्ल्ड में वापसी
Read in your preferred language.

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली ममता कुलकर्णी ने कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूरी बना रखी है. हालांकि, ग्लैमरस वर्ल्ड से दूर होने के बाद भी वो चर्चा में बनी रहती हैं. सबसे ज्यादा तो ममता 2025 में हुए महाकुंभ से चर्चा में आई थीं.

इसी बीच एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बड़ी खूसखबरी सामने आई है और वो ये है कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस कमबैक करने जो जा रही हैं. दरअसल, ममता कुलकर्णी को लाफ्टर शेफ 3 में देखा जाएगा. एक्ट्रेस को हाल ही में शो के सेट पर स्पॉट किया गया.

अब ममता ने ढाई दशक बाद टीवी पर अपनी वापसी को लेकर बात की. लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड के सेट पर मौजूद पैप्स से ममता कुलकर्णी ने कहा,'मैं काफी एक्साइटेड हूं क्योंकि 25 साल बाद टीवी पर नजर आऊंगी. आपने देखा होगा कि मैं 25 साल से टीवी पर नहीं दिखी.

एक अच्छा मौका है, हंसने का मौका मिला है. हम लोग बहुर गंभीर हो गए हैं. जिंदगी बहुत गंभीर हो गई है. सब जगह सीरियसनेस है तो इससे अच्छी बात क्या है कि हंसो भी, खाना भी बनाओ और हंसी भी है.'