Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

अफगानिस्तान क्रिकेट को मिला नया मुख्य कोच, रिचर्ड पायबस को मिली जिम्मेदारी

इंग्लैंड में जन्मे रिचर्ड पायबस को जोनाथन ट्रॉट की जगह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। ट्रॉट का कार्यकाल मौजूदा टी20 विश्व कप से टीम के बाहर होने के साथ ही खत्म हो गया था। पायबस अगले महीने यूएई में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से पहले टीम की कमान संभ
Share:
अफगानिस्तान क्रिकेट को मिला नया मुख्य कोच, रिचर्ड पायबस को मिली जिम्मेदारी
Read in your preferred language.

इंग्लैंड में जन्मे रिचर्ड पायबस को जोनाथन ट्रॉट की जगह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। ट्रॉट का कार्यकाल मौजूदा टी20 विश्व कप से टीम के बाहर होने के साथ ही खत्म हो गया था। पायबस अगले महीने यूएई में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से पहले टीम की कमान संभालेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने मंगलवार को बयान में कहा, 'एसीबी को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रिचर्ड पायबस को अफगानिस्तान राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह मार्च में श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी सीरीज से पहले टीम से जुड़ेंगे।' खिलाड़ी के रूप में उनका करियर चोटों के कारण प्रभावित रहा, लेकिन कोच के तौर पर उन्होंने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।