Tuesday, 15 September 2026 | 7:21 AM
मनोरंजन

'सितारे जमीन पर’ की एडवांस बुकिंग धीमी, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने बताया अनुमान

आमिर खान तीन साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में वापसी कर चुके हैं। उनकी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज हो गई है। ये फिल्म साल 2007 की ‘तारे जमीन पर’ से जुड़ी हुई है और इस बार भी कहानी बच्चों और उनकी दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग उतनी जोशभरी नहीं दिख
Share:
'सितारे जमीन पर’ की एडवांस बुकिंग धीमी, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने बताया अनुमान
Read in your preferred language.

आमिर खान तीन साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में वापसी कर चुके हैं। उनकी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज हो गई है। ये फिल्म साल 2007 की ‘तारे जमीन पर’ से जुड़ी हुई है और इस बार भी कहानी बच्चों और उनकी दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग उतनी जोशभरी नहीं दिख रही, जितनी आमिर जैसे सुपरस्टार की फिल्म से उम्मीद की जाती है। अब तक की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 2.46 करोड़ की कमाई की है और 90,355 टिकट बिक चुके हैं। ज्यादातर टिकट हिंदी में बुक हुए हैं। फिल्म को पूरे देश में 9,427 शो मिले हैं। लेकिन फिलहाल कई जगहों पर सीटें खाली हैं, यानी शुरुआती रुझान कमजोर है।