Tuesday, 15 September 2026 | 2:19 AM
भारत

फर्रुखाबाद में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई वाहनों पर कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर के निर्देशन में जनपद में उपखनिज के अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। खनन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन छापेमारी की जा रही है। इ
Share:
फर्रुखाबाद में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई वाहनों पर कार्रवाई
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर के निर्देशन में जनपद में उपखनिज के अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। खनन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन छापेमारी की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 23 मई 2026 की रात से 24 मई 2026 की सुबह तक थाना कादरी गेट, थाना राजेपुर, थाना कमालगंज एवं चौकी सरह कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एक बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध परिवहन में पकड़े जाने पर ऑनलाइन नोटिस जारी किया गया। वहीं एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध परिवहन के मामले में थाना राजेपुर की अभिरक्षा में सौंपा गया।

प्रशासन को ग्राम गांधी क्षेत्र में रात्रि के समय अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची टीम ने एक मिट्टी लदे ट्रैक्टर का पीछा किया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन को खेतों की ओर लेकर फरार हो गया। मौके पर खड़ी एक वैगनआर कार पर संदेह होने पर उसे रोककर जांच की गई। जांच में पता चला कि कार सवार व्यक्ति लगातार खनन करने वालों को प्रशासनिक टीम की लोकेशन साझा कर रहा था। इस पर वाहन, मोबाइल एवं चालक को सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में थाना राजेपुर की सुपुर्दगी में देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा चौकी सरह से करीब 2 किलोमीटर दूर एक रैपर मशीन के माध्यम से 4-5 ट्रैक्टरों द्वारा रात्रि में अवैध खनन एवं परिवहन किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक खेतों के रास्ते फरार हो गए, लेकिन खनन में प्रयुक्त मशीन तारबाड़ में फंस जाने के कारण प्रशासन ने उसे कब्जे में लेकर चौकी सरह की अभिरक्षा में दे दिया।

जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने और संयुक्त प्रवर्तन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या ओवरलोड खनिज परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते विधिक कार्रवाई की जा सके।