संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रकोप पर प्रशासन सतर्क, डीएम ने गांव पहुंचकर लिया जायजा
प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने और रोकथाम के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
एटा। जनपद में संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने मिरहची क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर गढ़ौली पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और रोगों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
प्रशासन का जोर बीमारी की रोकथाम और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है।