Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

यूपी में रामपुर से अमरोहा तक चलेगी आप की ‘वोट बचाओ-संविधान बचाओ’ पदयात्रा, संजय सिंह ने किया ऐलान

आम आदमी पार्टी 21 से 26 दिसंबर तक रामपुर से अमरोहा तक ‘वोट बचाओ–संविधान बचाओ’ पदयात्रा निकालेगी. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि यूपी में दो करोड़ वोट काटने की साजिश चल रही है. आप पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बरेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की कि 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक राम
Share:
यूपी में रामपुर से अमरोहा तक चलेगी आप की ‘वोट बचाओ-संविधान बचाओ’ पदयात्रा, संजय सिंह ने किया ऐलान
Read in your preferred language.

आम आदमी पार्टी 21 से 26 दिसंबर तक रामपुर से अमरोहा तक ‘वोट बचाओ–संविधान बचाओ’ पदयात्रा निकालेगी. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि यूपी में दो करोड़ वोट काटने की साजिश चल रही है. आप पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बरेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की कि 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक रामपुर से अमरोहा तक 6 दिन की पदयात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा तीन जिलों रामपुर, मुरादाबाद और अमरोहा को कवर करेगी.

संजय सिंह ने बताया कि पदयात्रा के दौरान रामपुर, मुरादाबाद, पाकवाड़ा और अमरोहा में 4 बड़ी जनसभाएं होंगी. यात्रा के रूट में अलग-अलग जगहों पर स्वागत और संवाद कार्यक्रम भी रखे जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, जनता को जागरूक करने का अभियान है.