Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
भारत

फर्रुखाबाद में युवती से मारपीट व छेड़खानी का आरोप, FIR दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 जनपद के जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दानमंडी की रहने वाली एक युवती ने मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के आरोप में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थिनी दिव्या पुत्री शिवशंकर कश्यप
Share:
फर्रुखाबाद में युवती से मारपीट व छेड़खानी का आरोप, FIR दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 जनपद के जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दानमंडी की रहने वाली एक युवती ने मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के आरोप में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

प्रार्थिनी दिव्या पुत्री शिवशंकर कश्यप के अनुसार, दिनांक 22 मार्च 2026 को शाम करीब 7 बजे गांव के ही ओमशंकर, सतीश, उमाशंकर (पुत्रगण गिरीश) एवं राजकुमार (पुत्र रघुनाथ) ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की। युवती का आरोप है कि जब उसकी मां सीता देवी उसे बचाने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और दोनों के साथ छेड़खानी की।

पीड़िता का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आरोपी पक्ष द्वारा मारपीट और अभद्रता की जा चुकी है, जिसकी शिकायत थाना पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार पीड़िता को धमकी दे रहे हैं, रास्ता रोकते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हैं।

इतना ही नहीं, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे स्कूल की परीक्षा तक देने से रोक दिया, जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

पीड़िता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले में तत्काल FIR दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके परिवार को न्याय मिल सके तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।