Friday, 30 October 2026 | 6:48 PM
उत्तर प्रदेश

पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा त्रिवेणी सभागार रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में सोशल मीडिया एवं उसके उपयोग हेतु कार्यशाला का आयोजन कराया गया

प्रयागराज: पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा त्रिवेणी सभागार रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में सोशल मीडिया एवं उसके उपयोग हेतु कार्यशाला का आयोजन कराया गया । पुलिस आयुक्त ने आगामी महाकुंभ के लिए सोशल मीडिया के महत्व को रेखांकित किया, जिसमें सोशल मीडिया का उपयोग जनता और तीर्थयात्रियों को याताया
Share:
पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा त्रिवेणी सभागार रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में सोशल मीडिया एवं उसके उपयोग हेतु कार्यशाला का आयोजन कराया गया

प्रयागराज: पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा त्रिवेणी सभागार रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में सोशल मीडिया एवं उसके उपयोग हेतु कार्यशाला का आयोजन कराया गया । पुलिस आयुक्त ने आगामी महाकुंभ के लिए सोशल मीडिया के महत्व को रेखांकित किया, जिसमें सोशल मीडिया का उपयोग जनता और तीर्थयात्रियों को यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान करने के लिए किया जा सकता है। कार्याशाला में आमंत्रित मुख्य वक्ता हरप्रीत ढ़ोडी (Alumni OXFORD UNIVERSITY, UK) CEO Konsole Group द्वारा सोशल मीडिया को एक बहुगुणक यंत्र के रूप में बताया गया ।

मुख्य वक्ता ने कहा कि पुलिस बल में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कार्यों को आसान करने एवं क्षमता बढ़ाने के लिए उपयोगी मंच (Platform) है । पुलिस बल सोशल मीडिया के द्वारा आम जनमानस से जुड़कर अपने कार्य में कुशलता बढ़ा सकती है।

मुख्य वक्ता ने बताया कि आगामी महाकुम्भ मेला-2025 में पुलिस को स्थानीय सोशल मीडिया के प्रभावशाली व्यक्तियों (इन्फ्लूएंसर) से जुड़ना चाहिए एवं उनके माध्यम से अफ़वाहों के फैलने से रोकने एवं अफवाहों के त्वरित खण्डन, सम्बन्धित सोशल मीडिया हैण्डल पर कराना चाहिये।

मुख्य वक्ता ने पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा प्रबंधन के लिये सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध त्वरित निस्तारण कराये जाने और निस्तारण को सम्बन्धित सोशल मीडिया पर रिप्लाई किया जाने पर विशेष बल दिया ।

मुख्य वक्ता ने संचार एवं जन सम्पर्क प्रबंधन पर विशेष ध्यान केन्द्रित करते हुये अन्य संचार प्रोटोकॉल/Digital Assets बनाने एवं उनके अनुप्रयोग को रेखाकिंत किया ।

कार्यशाला में अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज, पुलिस उपायुक्त गंगानगर/ यमुनानगर/नगर/यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स व सोशल मीडिया सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858