Friday, 30 October 2026 | 5:44 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : ‘सेवा कलश ज्योति यात्रा’ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को लखीमपुर सदर में ‘सेवा कलश ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया।
Share:
लखीमपुर खीरी : ‘सेवा कलश ज्योति यात्रा’ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
लखीमपुर खीरी : ‘सेवा कलश ज्योति यात्रा’ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
लखीमपुर: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को लखीमपुर सदर में ‘सेवा कलश ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विनोद कुमार पटेल एवं सदर विधायक माननीय योगेश वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यात्रा की शुरुआत आईटीआई कॉलेज राजापुर से हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सौजन्या चौराहा पहुंची। श्रद्धालुओ और कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। आइए हम सभी मिलकर माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘सेवा ही संकल्प सेवा ही समर्पण’ के भाव को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

इस अवसर पर जिले के सम्मानित पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण एवं पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।