Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
Entertainment

जल्द शुरू होगा ‘काफी विद करण’ का नया सीजन

करण जौहर अपने चर्चित टॉक शो ‘काफी विद करण 9’ के साथ जल्द वापसी करने वाले हैं। सुनने में आया है कि इस नौंवे सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान मुख्य अतिथि बनकर शिरकत कर सकते हैं। सलमान इससे पहले पिछले कुछ सीजन में शो पर अपने पिता सलीम खान और भाईयों के साथ भी नजर आ चुके हैं। आमतौर पर फैंस सलमान को ज्या
Share:
जल्द शुरू होगा ‘काफी विद करण’ का नया सीजन
Read in your preferred language.

करण जौहर अपने चर्चित टॉक शो ‘काफी विद करण 9’ के साथ जल्द वापसी करने वाले हैं। सुनने में आया है कि इस नौंवे सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान मुख्य अतिथि बनकर शिरकत कर सकते हैं। सलमान इससे पहले पिछले कुछ सीजन में शो पर अपने पिता सलीम खान और भाईयों के साथ भी नजर आ चुके हैं।

आमतौर पर फैंस सलमान को ज्यादा टॉक शोज का हिस्सा बनते नहीं देखते। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान जल्द ही ‘काफी विद करण’ के सीजन 9 के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंच सकते हैं। सूत्रों की माने को इस प्रीमियर एपिसोड के लिए सलमान ने हामी भर दी है। इस बार वह शो में सोलो गेस्ट के रूप में शामिल हो सकते हैं।