Tuesday, 15 September 2026 | 5:32 AM
भारत

फर्रुखाबाद में मत्स्य पालकों के लिए सुनहरा अवसर, 8 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2026 जनपद के मत्स्य पालकों, मत्स्य व्यवसायियों एवं मत्स्य क्षेत्र से जुड़े पात्र व्यक्तियों के लिए अच्छी खबर है। मत्स्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सेक्टर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभागीय पोर
Share:
फर्रुखाबाद में मत्स्य पालकों के लिए सुनहरा अवसर, 8 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2026 जनपद के मत्स्य पालकों, मत्स्य व्यवसायियों एवं मत्स्य क्षेत्र से जुड़े पात्र व्यक्तियों के लिए अच्छी खबर है। मत्स्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सेक्टर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभागीय पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया 08 जून 2026 से प्रारंभ होकर 28 जून 2026 तक संचालित की जाएगी।

मत्स्य विभाग के अनुसार इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि योजनाओं के अंतर्गत अनुमन्य परियोजनाओं की इकाई लागत, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की सूची तथा अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं। आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fisheries.up.gov.in⁠ पर जाकर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

मत्स्य विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि यदि योजनाओं के प्रावधानों में भविष्य में कोई संशोधन किया जाता है, तो संशोधित नियम एवं शर्तें स्वतः प्रभावी होंगी। साथ ही, पूर्व वर्षों में किसी कारणवश निरस्त अथवा प्रतीक्षारत रहे आवेदक भी पुनः आवेदन करने के पात्र होंगे।

योजनाओं के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्ति जनपदीय मत्स्य कार्यालय, मंडलीय कार्यालय अथवा मत्स्य निदेशालय से किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।

मत्स्य विभाग ने जनपद के अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों से अपील की है कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें और मत्स्य व्यवसाय को आधुनिक एवं लाभकारी बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।