Friday, 30 October 2026 | 7:30 PM
उत्तर प्रदेश

नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभाओं की झलक

कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब द्वारा श्री गणेश इंटर कॉलेज के सभागार में जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी आयोजित की गई।
Share:
नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभाओं की झलक
नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभाओं की झलक


कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब द्वारा श्री गणेश इंटर कॉलेज के सभागार में जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसका शुभारंभ एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ और सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार, प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे और कार्यक्रम संयोजक जिला समन्वयक जयंत गुप्ता ने सभी अतिथियों को शॉल, बुके एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
प्रदर्शनी में असंगठित क्षेत्र के 100 से अधिक नव प्रवर्तकों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला उद्योग केंद्र, उद्यान, कृषि, खाद्य सुरक्षा, नेडा, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े प्रतिभागियों ने नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें इलेक्ट्रिक कार, स्मार्ट व्हीलचेयर, इनोवेटिव वॉकर, ड्रोन, स्प्रे मशीन, एंटी स्लिप डिवाइस और ऑटोमेटिक रेलवे डिवाइस प्रमुख रहे। अतिथियों ने मॉडलों की सराहना करते हुए नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन राज बहादुर ने किया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी रवि चंद्र जायसवार, प्रधानाचार्य सुधीर मिश्र, सह समन्वयक अभिषेक पांडे, मदन चंद्र राजपूत, प्रबंधक श्याम किशोर गौर, डॉ रिजवान अली, अनुभव पाठक सहित जनपद के नव प्रवर्तक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।