सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत बीआरसी मामन पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।छात्र छात्राओं ने मेरे सपनों का भारत को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया।
By
Abhishek Shakya
•
Published
29 September 2026, 11:33 AM
•
118 Views
Share:
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत बीआरसी मामन पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।छात्र छात्राओं ने मेरे सपनों का भारत को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-ंछात्राओं ने प्रतिभाग किया।निर्णायकों के द्वारा टॉप टेन बच्चों को चयनित किया गया।जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय कदमपुर की खुशी, सरावां की सानिया कुमारी, ऊसराहार की खुशबू, दीग की साक्षी, पटियायत की मनप्रीत कोली, कुईता की वर्तिका, बकौली की वैष्णवी ,दीग की आराध्या, टकपुरा की आकृति, दौलतपुर की आरुषि यादव ने टॉप टेन में अपना स्थान प्राप्त किया।
अब ये विजेता 30 सितंबर को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।प्रतियोगिता एआरपी प्रियंका गुप्ता,अश्वनी यादव एवं राजीव त्रिपाठी की देखरेख में सम्पन्न हुई।आदर्श कुमार,सोनी राजावत,केशव दुबे,सौरभ कुशवाहा,सुशील यादव,सतेंद्र सिंह,विनायक पाण्डेय,संतोष बाबू व अतेंद्र कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।