Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
भारत

फर्रुखाबाद में 14 अप्रैल को लगेगा रक्तदान शिविर, संस्था ने चिकित्सा विभाग से मांगा सहयोग

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 जनपद में सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए Paramattha Dhamma Sikkhaya Foundation द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में संस्था ने चिकित्सा विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग की मांग की है। संस्था की ओर से भेजे गए पत्र के अनुस
Share:
फर्रुखाबाद में 14 अप्रैल को लगेगा रक्तदान शिविर, संस्था ने चिकित्सा विभाग से मांगा सहयोग
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 जनपद में सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए Paramattha Dhamma Sikkhaya Foundation द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में संस्था ने चिकित्सा विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग की मांग की है।

संस्था की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार, जनहित एवं मानव कल्याण को ध्यान में रखते हुए 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।

संस्था के निदेशक द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय, फर्रुखाबाद से अनुरोध किया गया है कि उक्त तिथि को अस्पताल की ओर से एक समुचित चिकित्सा टीम उपलब्ध कराई जाए, जिससे शिविर का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संस्था इस सहयोग के लिए चिकित्सा विभाग की आभारी रहेगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है।

स्थानीय स्तर पर इस पहल को सराहनीय कदम माना जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस प्रकार के रक्तदान शिविर न केवल जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।