Tuesday, 15 September 2026 | 12:06 AM
भारत

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से 707 लोग समय काल के गाल में

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बीते सोमवार को कहा कि म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से कम से कम 707 नागरिकों की हत्या कर दी गई है जबकि सही संख्या इससे काफी अधिक हो सकती है। डुजारिक ने प्रेस वार्ता में कहा,''संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय का कहना है कि दो माह पूर्व से जब से
Share:
Read in your preferred language.

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बीते सोमवार को कहा कि म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से कम से कम 707 नागरिकों की हत्या कर दी गई है जबकि सही संख्या इससे काफी अधिक हो सकती है।

डुजारिक ने प्रेस वार्ता में कहा,''संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय का कहना है कि दो माह पूर्व से जब से सेना ने सरकार का नियंत्रण अपने कब्जे में लिया तब से आज तक विश्वसनीय रिपोर्ट में कम से कम 707 लोगों के मारे जाने की बात कही गई है। यह माना जाता है कि यह संख्या काफी अधिक हो सकती है।'' उन्होंने कहा कि इसके अलावा हजारों अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनमें कई की हालत गंभीर है।