Monday, 14 September 2026 | 9:16 PM
India

वनडे क्रिकेट के 7000 शतक…, विराट कोहली ने रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने कमाल कर दिया. रांची में विराट ने 120 गेंद में 135 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली. इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले. विराट ने पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास का 7000वां शतक लगाया. साथ ही किंग कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्
Share:
वनडे क्रिकेट के 7000 शतक…, विराट कोहली ने रचा इतिहास
Read in your preferred language.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने कमाल कर दिया. रांची में विराट ने 120 गेंद में 135 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली. इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले. विराट ने पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास का 7000वां शतक लगाया. साथ ही किंग कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. किंग कोहली ने शतक पूरा करने के लिए 7 चौके और 5 छक्के लगाए. इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट का यह 83वां शतक है. विराट ने दमदार खेल दिखाते हुए अपने वनडे करियर में 52वीं बार 100 रनों का आंकड़ा पार किया.

विराट कोहली अब एक भारतीय वेन्यू पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है. रांची में विराट ने पांच पारियों में 3 शतक लगा दिए हैं. वहीं सचिन के वडोदरा में सात पारियों में तीन शतक थे. विशाखापट्टनम में भी विराट ने तीन शतक लगाए हैं, लेकिन सात पारियों में यह कमाल किया है. किंग कोहली ने पुणे में आठ पारियों में तीन सेंचुरी लगाई हैं.