Tuesday, 15 September 2026 | 3:52 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: थाना अमरिया में तैनात 6 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए

जनपद के एक थाने में एक साथ 6 पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमित पाए जाने से जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार जनपद पीलीभीत के थाना अमरिया में पुलिसकर्मियों की रैंडम चेकिंग की गई थी जिसके अंतर्गत रेंडम चेकिंग कि आई रिपोर्ट में 6 पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमित होने
Share:
पीलीभीत: थाना अमरिया में तैनात 6 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए
Read in your preferred language.

जनपद के एक थाने में एक साथ 6 पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमित पाए जाने से जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार जनपद पीलीभीत के थाना अमरिया में पुलिसकर्मियों की रैंडम चेकिंग की गई थी जिसके अंतर्गत रेंडम चेकिंग कि आई रिपोर्ट में 6 पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि सीएससी अधीक्षक अमरिया लोकेश कुमार गंगवार ने की है। उन्होंने मीडिया को बताया है थाना अमरिया में तैनात 6 पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है।सभी कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों को पीलीभीत के L1 फैसिलिटी आयुर्वेदिक विद्यालय में भर्ती करा दिया गया है। इसी के साथ ही थाने में तैनात 66 पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन करते हुए प्रशासन के द्वारा थाना अमरिया का 500 मीटर का एरिया भी सील करा दिया गया है।पूरे थाना को सैनिटाइजिंग किया जा रहा है। अधीक्षक लोकेश गंगवार ने आगे बताया है थाने के सभी लगभग 60 से 70 पुलिस कर्मियों का चेकअप किया जा रहा है।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत