Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
India

8 गेंदों में 5 विकेट… खूंखार गेंदबाज का T20I में धमाका

दरअसल, फिनलैंड और एस्टोनिया के बीच रविवार को तीसरा टी20 मैच खेला गया, जिसमें पहले पहले बैटिंग करते हुए एस्टोनिया की टीम 141 रन पर ऑलआउट हुई। एक वक्त एस्टोनिया ने 2 विकेट पर 104 रन बना लिए थे। टीम अच्छे स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन फिनलैंड के खूंखार गेंदबाज महेशा तांबे ने कहर बरपाते हुए एस्टोनिया के
Share:
8 गेंदों में 5 विकेट… खूंखार गेंदबाज का T20I में धमाका
Read in your preferred language.

दरअसल, फिनलैंड और एस्टोनिया के बीच रविवार को तीसरा टी20 मैच खेला गया, जिसमें पहले पहले बैटिंग करते हुए एस्टोनिया की टीम 141 रन पर ऑलआउट हुई।

एक वक्त एस्टोनिया ने 2 विकेट पर 104 रन बना लिए थे। टीम अच्छे स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन फिनलैंड के खूंखार गेंदबाज महेशा तांबे ने कहर बरपाते हुए एस्टोनिया के मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला।

महेश ने 1.2 ओवर में पांच बैटर्स को अपना शिकार बनाया। जब तांबे गेंदबाजी करने आए थे, तब एस्टोनिया का स्कोर 118/4 था। इसके बाद उनके स्पेल ने एस्टोनिया की पारी को तहस-नहस कर दिया। 17वें ओवर में उन्होंने तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर तीन विकेट झटके और हैट्रिक से चूक गए। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। तांबे ने 19वें ओवर में वापसी की और पहली दो गेंदों पर दो और विकेट लेकर 8 गेंदों में 5 विकेट लेने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि तांबे का पहला शिकार बने साहिल चौहान, जिनके नाम 27 गेंदों में T20I में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड दर्ज हैं। महेश ने 8 गेंदों में 5 विकेट लेकर 2022 में जुनैद अजीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 10 गेंदों में ये कारनामा किया था। अब महेश तांबे T20I इतिहास में सबसे तेज फाइव विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।