Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

4,4,4,4,4… विराट कोहली ने एक ओवर में लगातार 5 चौके जड़ रचा इतिहास

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. उन्होंने कगिसो रबाड़ा के एक ही ओवर में लगातार 5 चौके लगाए, इस ओवर में विराट ने कुल 21 रन बटोरे. इससे पहले कई बल्लेबाज IPL मैच के एक ही ओवर में 5 या उससे अधिक चौके लगाने का कारनामा कर चुके हैं. मगर RCB के लिए अब तक सिर्फ 2 ही ब
Share:
4,4,4,4,4… विराट कोहली ने एक ओवर में लगातार 5 चौके जड़ रचा इतिहास
Read in your preferred language.

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. उन्होंने कगिसो रबाड़ा के एक ही ओवर में लगातार 5 चौके लगाए, इस ओवर में विराट ने कुल 21 रन बटोरे. इससे पहले कई बल्लेबाज IPL मैच के एक ही ओवर में 5 या उससे अधिक चौके लगाने का कारनामा कर चुके हैं. मगर RCB के लिए अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाज ऐसा कर पाए थे.

IPL के इतिहास में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के ऐसे केवल तीसरे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने एक ही ओवर में पांच या उससे अधिक चौके लगाए हों. उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल और शेन वॉटसन ऐसा कर पाए थे. विराट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी के दूसरे ओवर में यह कमाल का कारनामा किया. उन्होंने कगिसो रबाड़ा की पहली 5 गेंदों पर लगातार पांच चौके लगाए.