Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 AM
भारत

यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के क्षेत्र में छिनेगा 38 परिवारों का आशियाना

गाजीपुर के जहुराबाद विधानसभा का पतार गांव के 38 दलित परिवार पर गणतंत्र दिवस की खुशी खत्म होने के साथ ही उनके जीवन में गम और अंधेरा छाने वाला है. इसकी पीछे की वजह जिला प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस है. दरअसल, जिला प्रशासन की तरफ से 2023 में इन्हें दिए गए आवासीय पट्टा को मात्र 3 साल में ही उसे खेल भूमि
Share:
यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के क्षेत्र में छिनेगा 38 परिवारों का आशियाना
Read in your preferred language.

गाजीपुर के जहुराबाद विधानसभा का पतार गांव के 38 दलित परिवार पर गणतंत्र दिवस की खुशी खत्म होने के साथ ही उनके जीवन में गम और अंधेरा छाने वाला है. इसकी पीछे की वजह जिला प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस है.

दरअसल, जिला प्रशासन की तरफ से 2023 में इन्हें दिए गए आवासीय पट्टा को मात्र 3 साल में ही उसे खेल भूमि बताते हुए सभी को बेदखल होने का नोटिस जारी कर दिया गया है. जिसे लेकर अब यह दलित परिवार काफी परेशान है. वहीं क्षेत्रीय विधायक और पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर कह रहे हैं कि कभी-कभी ऐसा हो जाता है.

बता दें कि गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा जो पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर का विधानसभा है और इसी विधानसभा का पतार गांव जहां के ग्राम प्रधान ने यहां के 38 दलित परिवार को 2023 में बंजर भूमि को को प्रस्ताव करते हुए इन सभी के नाम से आवंटित कराया था.

बताया गया कि आवंटन के समय एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल सभी के हस्ताक्षर और मोहर से इन लोगों को जमीन आवंटित हुआ था. तब इन लोगों के चेहरों पर काफी खुशी देखने को मिली थी लेकिन मात्र 3 साल बाद ही यह बंजर भूमि अचानक से खेल भूमि में तब्दील हो गया है.