Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद में बकाया टैक्स वाले 30 वाहन नीलाम, आरटीओ (प्रवर्तन) ने दी सख्त चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 परिवहन विभाग द्वारा बकाया कर के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में सीज किए गए 30 वाहनों की गुरुवार को नीलामी कराई गई। यह कार्रवाई आरटीओ (प्रवर्तन), कानपुर श्री राहुल श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुई। नीलामी म
Share:
फर्रुखाबाद में बकाया टैक्स वाले 30 वाहन नीलाम, आरटीओ (प्रवर्तन) ने दी सख्त चेतावनी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 परिवहन विभाग द्वारा बकाया कर के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में सीज किए गए 30 वाहनों की गुरुवार को नीलामी कराई गई। यह कार्रवाई आरटीओ (प्रवर्तन), कानपुर श्री राहुल श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुई।

नीलामी में थाना मोहम्मदाबाद, पुलिस चौकी मदनपुर, थाना राजेपुर, पुलिस चौकी आईटीआई, पुलिस चौकी याकूतगंज तथा थाना जहानगंज में निरुद्ध वाहनों को शामिल किया गया।

इस दौरान आरटीओ (प्रवर्तन) राहुल श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकाया कर के बावजूद संचालित होने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाए और ऐसे वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में निरुद्ध किया जाए। उन्होंने वाहन स्वामियों से समय पर परिवहन कर जमा करने की अपील करते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी करने पर वाहन सीज कर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।

एडीटीआई केंद्र का किया निरीक्षण

आरटीओ (प्रवर्तन) ने जसमई-टिमरूआ मार्ग स्थित अमोनिया फैक्ट्री के पास स्थापित प्रत्यायन चालक प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीआई) का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने "माँ के नाम एक वृक्ष" अभियान के तहत एक पौधा भी रोपा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एडीटीआई प्रबंधन को निर्देशित किया कि केवल उन्हीं आवेदकों को ड्राइविंग टेस्ट में सफल घोषित किया जाए, जिन्होंने वाहन चलाने का प्रशिक्षण सही ढंग से पूरा किया हो। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 से ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) प्राप्त करने के लिए सभी आवेदकों के लिए एडीटीआई में टेस्ट देना अनिवार्य कर दिया गया है।

कार्रवाई और निरीक्षण के दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) श्री सुभाष राजपूत तथा एआरटीओ (प्रशासन) श्री कृष्ण कुमार यादव भी मौजूद रहे।