Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
भारत

मछली पालन के क्षेत्र में 2000 युवाओं को रोजगार, UP में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ का निवेश, प्लान समझें

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब मत्स्य विकास से भी यूपी के युवाओं को रोजगार के अवसर देगी। मत्स्य क्षेत्र में जल्द ही 30 कंपनियां 1407 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं। इससे प्रदेश के 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए मत्स्य विभाग ने भी तै
Share:
मछली पालन के क्षेत्र में 2000 युवाओं को रोजगार, UP में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ का निवेश, प्लान समझें
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब मत्स्य विकास से भी यूपी के युवाओं को रोजगार के अवसर देगी। मत्स्य क्षेत्र में जल्द ही 30 कंपनियां 1407 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं। इससे प्रदेश के 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए मत्स्य विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इन निवेश प्रस्तावों के माध्यम से उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग की कार्यप्रणाली अन्य राज्यों के लिए प्रेरक बन गई है। मत्स्य क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियां वाराणसी, बाराबंकी, अमेठी समेत कई जनपदों में जल्द निवेश करेंगी।


उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग को दो दिन पहले हुए मीन महोत्सव में 1200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वहीं, दिसंबर में हुए मत्स्य निवेश शिखर सम्मेलन में भी 207 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले थे। मीन महोत्सव (27-28 फरवरी) को मिले निवेश प्रस्ताव के मुताबिक, औरो सुंदरम फूड्स एंड फीड्स प्राइवेट लिमिटेड 300 करोड़ रुपये वाराणसी में निवेश करेगी। इसी तरह, प्रोबस स्मार्ट थिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड तथा नेक्सजेन कंपनियां 200-200 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी।