Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
India

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार (11 जुलाई 2026) को एक नाव के पलट जाने से भारतीय पर्यटकों समेत 15 लोगों की मौत हो जाने की आशंका है. स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है. वियतनामी समाचार पोर्टल VN एक्सप्रेस इंटरनेशनल के अनुसार, यह स्पीडबोट 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के 4 सदस्यों को लेकर हॉन मे र
Share:
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत
Read in your preferred language.

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार (11 जुलाई 2026) को एक नाव के पलट जाने से भारतीय पर्यटकों समेत 15 लोगों की मौत हो जाने की आशंका है. स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है. वियतनामी समाचार पोर्टल VN एक्सप्रेस इंटरनेशनल के अनुसार, यह स्पीडबोट 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के 4 सदस्यों को लेकर हॉन मे रुत से अन थोई बंदरगाह जा रही थी, तभी हॉन मे रुत नगोई से करीब 400 मीटर दूर यह पलट गई, जिससे नाव पर सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए. इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'वियतनाम के फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों के साथ हुए नाव हादसे की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. घायलों के जल्दी ठीक होने की मेरी प्रार्थना है. हमारी एंबेसी और कॉन्सुलेट हर मुमकिन मदद कर रही है. हमारे अधिकारी भी वियतनामी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं.'

न्यूज पोर्टल के मुताबिक, इस घटना में कुल 15 लोगों की मौत हुई. इससे पहले, हनोई में भारतीय दूतावास ने कहा था कि तलाश और बचाव अभियान जारी है और उसने इस घटना के सिलसिले में कंट्रोल रूम स्थापित किये हैं. हालांकि, भारतीय दूतावास ने लोगों की मौत के बारे में अबतक कोई विवरण नहीं दिया है. दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'एक दुखद घटना में, वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गयी. जानकारी और मदद मुहैया कराने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित भारतीय दूतावास में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.'