Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, 78 गेंदों में ठोका शतक

भारत के उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रच डाला. ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल में खेले जा रहे भारत अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 युवा टेस्ट के दूसरे दिन सूर्यवंशी ने केवल 78 गेंदों पर शतक जमाकर सबको चौंका दिया
Share:
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, 78 गेंदों में ठोका शतक
Read in your preferred language.

भारत के उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रच डाला. ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल में खेले जा रहे भारत अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 युवा टेस्ट के दूसरे दिन सूर्यवंशी ने केवल 78 गेंदों पर शतक जमाकर सबको चौंका दिया. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 8 छक्के निकले. सूर्यवंशी का यह शतक ऑस्ट्रेलिया में युवा टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक बन गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के लियम ब्लैकफोर्ड के नाम था, जिन्होंने 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ 124 गेंदों में शतक ठोका था. अब वैभव ने सिर्फ 78 गेंदों में यह रिकॉर्ड तोड़कर नई मिसाल कायम कर दी है.