फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर नई अपडेट, बदलेगा ‘संदेशे आते हैं’ गाने का नाम; जानिए क्या होगा नया टाइटल?

1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ का मशहूर गाना ‘संदेशे आते हैं’ आज भी लोगों के दिलों में बसता है। यह गाना सैनिकों की जुदाई, त्याग और परिवार की तड़प को बहुत भावुक तरीके से दर्शाता है। अब ‘बॉर्डर 2’ में इस गाने को नए अंदाज में पेश किया जाएगा।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट में इस गाने का यही नाम दर्ज है। गाने की लंबाई 3 मिनट 23 सेकंड है और इसे बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। धुन मूल गाने जैसी भावुक रखी गई है, लेकिन नया नाम सैनिकों की घर लौटने की चाहत पर ज्यादा जोर देता है। ‘संदेशे आते हैं’ गाने का नाम बदलकर अब ‘घर कब आओगे’ कर दिया जाएगा।

‘बॉर्डर’ में ‘संदेशे आते हैं’ गाना हर किसी का पसंदीदा है। यह सिर्फ देशभक्ति गाना नहीं, बल्कि बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के दर्द और उनके परिवारों की भावनाओं को दिखाता था। इसके बोल और फिल्मांकन ने इसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया। अब ‘घर कब आओगे’ मूल गाने की यादों को नई फिल्म से जोड़ेगा।