फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मार्च 2026 पुलिस लाइन फतेहगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को आउटडोर परीक्षा के क्रम में 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा की उपस्थिति में दौड़ सम्पन्न कराई गई। अधिकारियों ने स्वयं मौजूद रहकर दौड़ की निगरानी की तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
क्रॉस कंट्री दौड़ का उद्देश्य रिक्रूट आरक्षियों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति, अनुशासन एवं मानसिक दृढ़ता का परीक्षण करना रहा। निर्धारित समय सीमा के भीतर रिक्रूट आरक्षियों ने जोश और ऊर्जा के साथ दौड़ पूरी की।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शारीरिक फिटनेस अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान ऐसे आयोजनों से जवानों में टीम भावना, आत्मविश्वास और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण स्टाफ एवं अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
