Friday, 30 October 2026 | 8:30 PM
भारत

नवादा: कौवाकोल में गायत्री परिवार का कलश यात्रा

Share:
नवादा: कौवाकोल में गायत्री परिवार का कलश यात्रा
कौआकोल में गायत्री परिवार की ओर से निकली भव्य कलश यात्रा
नवादा से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 

कौआकोल(नवादा)। शारदीय नवरात्र को लेकर कौआकोल प्रखंड में शनिवार को गायत्री परिवार की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 1001 से अधिक ग्रामीण महिलाएं एवं बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना और जयकारों के साथ नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ किया। कलश यात्रा की शुरुआत जोगाचक गांव स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर से हुई। यहां से श्रद्धालु महिलाएं एवं बालिकाएं कलश लेकर कौआकोल बाजार होते हुए ब्लॉक मोड़ पहुंचीं। इसके बाद यात्रा रानीबाजार स्थित सूर्य मंदिर के पास पहुंची,जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ जलभराई की रस्म पूरी की गई। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर वापस बिझो मार्ग होते हुए गायत्री मंदिर स्थित पूजा मंडप पहुंचे,जहां कलश स्थापित किए गए। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान एवं पाठ का आयोजन होगा। इसके साथ ही दिन में हवन और शाम के समय प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देने के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव का वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा।।इधर, शारदीय नवरात्र की शुरुआत को लेकर कौआकोल प्रखंड में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। विभिन्न पूजा स्थलों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। कलश यात्रा में सुरेश प्रसाद, श्रीचंद्र प्रसाद, सरिता देवी, नीलम देवी, मुकेश कुमार, श्रीकांत प्रसाद, उषा कंचन समेत हजारों श्रद्धालु शामिल रहे। वहीं कौआकोल दुर्गामण्डप परिसर स्थित श्री श्री 108 श्री दुर्गामहारानी कमिटी की ओर से भी पूजा की भव्य तैयारी शुरू कर दी गई है।