बिग बॉस 19 टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. शो में मौजूद तमाम कंटेस्टेंट घर में खूब धमाल मचा रहे हैं और इसी के साथ दर्शक भी इस सीजन को खूब पसंद कर रहे हैं. संडे के एपिसोड में, सलमान ने एक छोटा सा जंगल बनाया और घरवालों से अपने को-कंटेस्टेंट्स को गिरगिट, मगरमच्छ, शेर जैसे जानवरों के टैग देने को कहा. यह एक मज़ेदार लेकिन तीखा राउंड था जिसने कई लोगों के चेहरों पर मुस्कान तो ला दी, लेकिन साथ ही निराशा भी पैदा कर दी.
इसके बाद मुनव्वर फारुकी ने घरवालों को जमकर रोस्ट किया. सबसे पहले उन्होंने प्रणीत की क्लास लगाई और कहा कि मैं यहां आज प्रणीत की वजह से हूं अगर दो दिन पहले ये रोस्ट का काम कर लेता तो मुझे बिग बॉस यहां नहीं बुलाते. इसके बाद मुनव्वर अभिषेक को रोस्ट करते हैं और कहते हैं कि मेरे चाचा आपके बहुत बड़े फैन हैं उनके पास भी एक स्कूटर है जो आवाज बहुत करता है काम नहीं करता.
ये सुनकर सब घरवाले हंसने लगते हैं. इसके बाद मुनव्वर आवेज दरबार को भी कहते हैं कि वे दिख नहीं रहे हैं. इसके बाद मुनव्वर नेहल. जीशान सहित कई की बैंड बजाते हैं. वहीं मुनव्वर तान्या को भी रोस्ट करते हैं और कहते हैं कि आपके साड़ियों पर गलव्स देखकर आपको मच्छरदानी बेचने वाले ब्रैंड ने एड के लिए अप्रोच किया है. मुनव्वर अमाल मलिक को खर्राटों के लिए भी रोस्ट करते हैं. इसके बाद मुनव्वर ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुल्लू और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड साहिबा के साथ मिलकर कंटेस्टेंट की खूब खिंचाई की.
