मोना सिंह टीवी का जाना माना नाम हैं, जिन्हें जस्सी जैसी कोई नहीं में जस्सी के किरदार के लिए खूब पसंद किया गया. हालांकि इसके अलावा भी वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आईं. इनमें आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का नाम भी शामिल है, जिसमें मोना सिंह ने अहम किरदार निभाया. लेकिन अब मोना सिंह एक मचअवेटेड फिल्म में नजर आने वाली है, जो कि जेपी दत्ता की बॉर्डर 2 है. फिल्म में वह सनी देओल की हीरोइन बनीं हैं, जिसकी झलक टीजर में देखने को मिली. लेकिन क्या आप जानना चाहते हैं कि मोना सिंह के रियल लाइफ सनी देओल यानी पति श्याम गोपालन कौन हैं.
मोना सिंह के पति श्याम गोपालन उर्फ श्याम राजागोपालन एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. स्टार्सअनफोल्डेड की रिपोर्ट के अनुसार, श्याम का जन्म तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ. उनके पास बैंकिंग और फाइनेंस की मास्टर्स डिग्री है. वह ग्लोबल इंश्योरेंस कन्सल्टिंग कंपनी एलएलसी में मैंनेजर के पद पर थे. रिपोर्ट के अनुसार, श्यान ने पहली शादी सतरुपा से की थी. हालांकि यह मैरिज पब्लिक नहीं हुई थी. लेकिन इसके बाद श्याम ने एक्ट्रेस मोना सिंह से शादी की जो चर्चा में आई. कपल ने 27 दिसंबर 2019 में शादी की थी.
