फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद पुलिस ने नीलगाय शिकार मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार व रांगा के टुकड़े बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

कोतवाली मोहम्मदाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 06/2026 धारा 9 व 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मुकदमे में मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से नीलगाय के शिकार में प्रयुक्त एक टोपीदार बंदूक, एक बंडल में दस रांगा के टुकड़े तथा बारूद बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोपाल पुत्र स्व० मान सिंह, निवासी ग्राम सवरो, थाना बाड़ी, जनपद सवाई माधोपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। अभियुक्त वर्तमान में अस्थायी रूप से ग्राम जमालीपुर पनहार, थाना एवं जनपद औरैया में निवास कर रहा था।

घटना का विवरण

वन दरोगा श्री राहुल सक्सेना, फर्रुखाबाद रेंज सामाजिक वानिकी प्रभाग, फर्रुखाबाद की लिखित तहरीर के आधार पर थाना मोहम्मदाबाद पर अज्ञात शिकारियों के विरुद्ध ग्राम दुर्गपुर के पास खेतों में चार नीलगाय (एक नर व तीन मादा) के शिकार की घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से नीलगाय के शिकार में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामग्री बरामद होने पर अभियोग में धारा 27/30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह गांव-गांव घूमकर खेतों से नीलगाय भगाने का कार्य करता था। पैसों के लालच में आकर उसने नीलगाय पर फायर किया। अभियुक्त ने यह भी बताया कि प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक उसके चाचा की थी, जिसे वह बिना बताए ले आया था। अपने कृत्य पर अभियुक्त ने माफी भी मांगी है।

बरामदगी का विवरण

एक टोपीदार बंदूक, एक बंडल में दस रांगा के टुकड़े व बारूद

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 06/2026 धारा 9, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व 27/30 आर्म्स एक्ट, कोतवाली मोहम्मदाबाद, जनपद फतेहगढ़

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 श्री अनिल सिकरवार, का0 अजय तेवतिया, का0 अंकुल कुमार

पुलिस द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।