अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज रायबरेली में प्रभारी मंत्री राकेश सचान की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान नोडल अधिकारी वैभव श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सलोन भाजपा विधायक, अशोक कुमार कोरी ज़िलाध्यक्ष और सैकड़ों की भीड़ के साथ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने भी योग किया। योग के बाद पीएम मोदी के किये गये उद्बोधन को आत्मसात करते हुए प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहाँ कि वह पीएम के सच्चे सिपाही हैं और उन्ही के कथन पर अमल करते हुए अपना काफी वज़न घटा चुके हैं। प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि स्वास्थ्य ज़्यादा नहीं बल्कि कम खाने में है। इस दौरान थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
रायबरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने किया योग
