फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मऊदरवाजा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को धर दबोचा है।
घटना का विवरण:
दिनांक 16.10.2026 को थाना मऊदरवाजा पर आवेदिका द्वारा एक तहरीर दी गई थी, जिसमें अभियुक्त द्वारा वादिया की भतीजी के साथ गलत काम करने का प्रयास करने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना मऊदरवाजा पर मु०अ०सं० 376/2026 धारा 65(1)/115(2)/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त गौरव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
गौरव (पुत्र विश्राम सिंह, निवासी ग्राम अर्रापहाड़पुर, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़)
आपराधिक इतिहास:
मु०अ०सं० 0376/2026 धारा 65(1)/115(2)/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- थानाध्यक्ष श्री अजब सिंह
- उ०नि० कासिफ हनीफ
- का० विनीत कुमार
- का० प्रियांक चौधरी
- का० रत्नेश शुक्ला
- का० विनोद कुमार
- चालक हे०का० सुबोध कुमार