Friday, 30 October 2026 | 6:42 PM
मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने शादी को लेकर किया रिएक्ट

मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. उन्होंने तलाक का दर्द झेला है. मलाइका की शादी एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान के साथ हुई थी. दोनों के एक बेटा भी है. हालांकि, सालों साथ रहने के बाद उन्होंने तलाक ले लिया. अब मलाइका ने शादीशुदा महिलाओं को सलाह दी है. कर्ली टेल्स को हाल ही में दिए
Share:
मलाइका अरोड़ा ने शादी को लेकर किया रिएक्ट

मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. उन्होंने तलाक का दर्द झेला है. मलाइका की शादी एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान के साथ हुई थी. दोनों के एक बेटा भी है. हालांकि, सालों साथ रहने के बाद उन्होंने तलाक ले लिया. अब मलाइका ने शादीशुदा महिलाओं को सलाह दी है.
कर्ली टेल्स को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- 'इंडिपेंडेंट रखो बाबा. जो तेरा है वो तेरा है, जो मेरा है वो मेरा है. मेरा मतलब है जब आप किसी से शादी करते हो तो आप सिचुएशन को शांत करने की कोशिश करते हो, जहां आप सबकुछ करना चाहते हो. लेकिन मुझे लगता है कि आपको अपनी पहचान रखनी चाहिए.'

आगे उन्होंने कहा, 'ये अच्छा है कि आप एक साथ चीजें कर रहे हो लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपनी पहचान को पूरी तरह खत्म कर दो और किसी दूसरे की पहचान ले लो. जैसे कि आप किसी का सरनेम ले रहे हो. इसलिए मेरा मानना ​​है कि कम से कम आप अपने बैंक अकाउंट को तो बचा ही सकते हैं.' बता दें कि मलाइका की पर्सनल लाइफ हमेशा अटेंशन में रही है. अरबाज संग तलाक काफी लाइमलाइट में रहा था. अरबाज से अलग होने के बाद उन्होंने अर्जुन कपूर को डेट किया. दोनों ने सालों तक डेटिंग की. शुरू में उन्होंने इस रिश्ते को प्राइवेट रखा लेकिन फिर पब्लिक किया. दोनों को साथ में देखा जाता था. वो साथ में फैमिली फंक्शन, इवेंट अटेंड करते थे. लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है. अर्जुन कपूर ने हाल ही में बताया कि वो सिंगल हैं.